Business
Gold Silver Price Today: जाने आज सोने चांदी के भाव, चांदी में आज 4400 रुपए की तेजी, सोने के भी बढ़े भाव
- byShiv
- 25 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में 4000 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। यह तेजी कई दिनों के गिरावट के बाद आई है। सोने में 600 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा का उछाल आया है।
सोने की कीमत?
सुबह 10 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने की कीमत 1,59,275 रुपये चल रही है। इसमें 600 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,59,014 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
सुबह 10 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का भाव 2,76,243 रुपये चल रहा है। इसमें 4397 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,75,428 रुपये प्रति किलो का लो और 2,76,888 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।





