Gold in SIM cards: पुराने और फेंके गए सिम कार्ड से एक शख्स ने निकाला 26 लाख का सोना, जाने कहां रहता हैं सिम कार्ड में सोने का...
- byShiv
- 04 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई लोग मोबाइल खराब सिम को निकालक फेंक देते है। लेकिन क्या आपको पता हैं की यही सिम एक आदमी को लखपति बना गई। जी हां चीन में एक आदमी ने फेंके हुए सिम कार्ड से 191 ग्राम सोना निकालकर 26 लाख रुपये काम लिए। सोशल मीडिया पर वायरल इस मामले ने ई-वेस्ट की असली कीमत पर नई बहस छेड़ दी है।
पुराने सिम और चिप से निकाला 191 ग्राम सोना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चीन में एक शख्स ने फेंके जा चुके सिम कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक कचरे से सोना निकालने का दावा किया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, शख्स का दावा है कि वह अब तक 191 ग्राम सोना निकाल चुका है, जिसकी कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है।
ई-वेस्ट से सोना निकालने का दावा
चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के हुईझोउ शहर में रहने वाला यह शख्स सोशल मीडिया पर कियाओ नाम से जाना जाता है। वह पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से कीमती धातुओं को अलग करने का काम करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पुराने सिम कार्ड और चिप्स को केमिकल से भरे ड्रम में डालता है और फिर जंग लगने, रासायनिक प्रतिक्रिया और गर्म करने जैसी प्रक्रियाओं के जरिए सोना अलग करता है।
सिम कार्ड में क्यों होता है सोना?
कियाओ के मुताबिक, सिम कार्ड के कुछ अहम हिस्सों पर सोने की परत चढ़ी होती है, ताकि वे लंबे समय तक खराब न हों और जंग से सुरक्षित रहें। हालांकि, एक सामान्य सिम कार्ड में सोने की मात्रा बेहद कम होती है, लेकिन बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक कचरा इकट्ठा करने पर अच्छी खासी मात्रा में सोना निकाला जा सकता है।
pc- jagran






