Gold Silver Price: राजस्थान में सोना और चांदी के भावों में तेजी, सोना 2 हजार तो चांदी 5 रुपए तक हुई आज महंगी

इंटरनेट डेस्क। शादियों का सीजन चल रहा हैं और इस सीजन में बढ़ती मांग को देखते हुए सोने और चांदी के भावों में तेजी देखने को मिल रही है। वैसे त्योहारी सीजन समाप्त हो चुका हैं, लेकिन शादियों के कारण धातुओं की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। 

राजस्थान में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। रविवार की बड़ी छलांग के बाद अब सोमवार को भी सर्राफा बाजार में मजबूती देखने को मिली, सोमवार को सोने की कीमत में करीब ₹2,000 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव ₹5,000 प्रति किलो तक और महंगे हो गए।

राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को प्रदेश में शुद्ध चांदी का भाव बढ़कर करीब 2,73,700 रुपये प्रति किलो के आस-पास पहुंच गया, वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत भी बढ़कर लगभग 1,72,000 रुपये रही, सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार को 1,62,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसके अलावा 23 कैरेट जेवराती सोना करीब 1,55,790 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,49,385 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

pc- oneindia.com