Gold Silver Price:देश में सोने चांदी के दामों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, जोने आज के ताजा भाव

इंटरनेट डेस्क। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को तेजी देखने को मिली थी, लेकिन आज मंगलवार को गोल्ड-सिल्वर का भाव गिर गया है। एमसीएक्स पर चांदी में 3100 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। अब चांदी का भाव 218100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। सोने का दाम 818 रुपये गिरकर 142245 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। आज देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा ही अंतर देखने को मिला है। 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में 14,507 रुपये प्रति ग्राम, मुंबई में 14,492 रुपये, चेन्नई में 14,508 रुपये और कोलकाता में 14,492 रुपये प्रति ग्राम है।

आज चांदी का लेटेस्ट रेट
आज देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। वहीं, बेंगलुरु में चांदी 5,000 रुपये सस्ती होकर 2,35,000 रुपये प्रति किलों पर है। चेन्नई में भी चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,39,900 रुपये प्रति किलो हो गया है। मुंबई में आज चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

pc- upstox.com