Gold-Silver Price: सोना चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, जान ले आज के ताजा भाव

इंटरनेट डेस्क। सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। दिल्ली सर्राफा बाजार में जहां सोने की कीमत में कुछ तेजी आई तो वहीं चांदी में गिरावट देखने को मिली। 

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी आई। सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 650 रुपये बढ़कर 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट आई। इसमें लगातार तीन दिन से जारी बढ़त का सिलसिला थम गया। चांदी 900 रुपये टूटकर 2,96,600 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।

घरेलू बाजार में सोने में मामूली बढ़त देखी गई, जिसे अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों और भारतीय रुपये में लगातार कमजोरी का समर्थन मिला।

 प्रमुख शहरों में सोने का रेट (आज सुबह)

शहर24K22K18K
दिल्‍ली₹162260₹148950₹121900
मुंबई₹162330₹148800₹121900
कोलकाता₹162330₹148800₹121900
चेन्‍नई₹163680₹150010₹125610
लखनऊ₹162260₹148950₹121900
कानपुर₹162260₹148950₹121900
पटना₹162380₹148550₹121800
जयपुर₹162260₹148950₹121900

pc- upstox.com