Business
Gold Silver Price: देशभर में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, जा रहे हैं लेने तो एक बार देखले रेट
- byShiv
- 18 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में सोने चांदी के कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है। बीते सत्र में सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई। चांदी की कीमत लुढ़ककर 2.75 लाख रुपये प्रति किलो रह गई। 24 कैरेट सोना भी टूटकर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स पर सोने का रेट आज 18 मई को 747 रुपये गिरकर 157800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।
चांदी की कीमत 4000 रुपये फिसलकर 267901 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
pc- english.bombaysamachar.com






