Gold Silver Price Rajasthan: सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, चांदी 1 हजार टूटी तो सोना 1 हजार हुआ महंगा
- byShiv
- 28 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में शादियों का सीजन शुरू हो चुका हैं, और एक बार फिर से सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को राजस्थान में जहां चांदी की कीमत में ₹1000 की गिरावट दर्ज की गई, वहीं सोने के दाम ₹1000 तक बढ़ गए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,19,000 प्रति किलो रही, जबकि 18 कैरेट चांदी का भाव ₹2,18,000 दर्ज किया गया।
सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोना ₹1,44,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 23 कैरेट सोने की कीमत ₹1,38,430 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,32,665 रहा।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी सोने-चांदी के भावों में अंतर देखने को मिला। राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,22,000 रही, जबकि 24 कैरेट सोना ₹1,45,200 प्रति 10 ग्राम पर बिकता नजर आया। वहीं जोधपुर में चांदी ₹2,23,000 और 24 कैरेट सोना ₹1,45,800 दर्ज किया गया।
pc- zee news






