Gold-silver Price Today: देश में सोने चांदी कीमतों में आई गिरावट, खरीदने जा रहे हैं तो देख ले भाव

pc-ndtv pro

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। सप्ताह के पहले ही दिन 8 जून की सुबह ज्यादातर शहरों में सोना और सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 155900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 4690 रुपये तक फिसली। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 4300 रुपये तक सस्ता हुआ।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत- दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता- मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139990 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत- 24 कैरेट सोने की कीमत 154900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी लगातार गिरावट आ रही है। 8 जून की सुबह कीमत 264900 रुपये प्रति किलोग्राम है। बीते एक सप्ताह में भाव 15000 रुपये नीचे आया हैं।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली140140155900
मुंबई139990152720
अहमदाबाद140040155800
चेन्नई141990154900
कोलकाता139990152720
हैदराबाद139990152720
जयपुर140140155900
भोपाल140040155800
लखनऊ140140155900
चंडीगढ़140140155900