Gold-Silver Rate: लेने जा रहे आप भी आज सोना चांदी तो एक बार जरूर चेक करले नई रेट
- byShiv
- 02 Jun, 2026
pc- thehansindia.com
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया हैं और इसने सुलह की उम्मीदें फीकी हुई तो फिर से सिल्वर गोल्ड के भाव उपर नीचे होने लगे है। लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है। आज 2 जून को गोल्ड की चमक कम हुई है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹810 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹760 सस्ता हुआ है।
फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। तीन दिनों की स्थिरता से पहले 29 मई को चांदी के भाव प्रति किलो ₹5,000 ऊपर चढ़े थे। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,79,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,89,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।
| शहर | 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव | 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव | 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव |
| दिल्ली | ₹1,56,360 | ₹1,43,340 | ₹1,17,310 |
| मुंबई | ₹1,56,210 | ₹1,43,190 | ₹1,17,160 |
| कोलकाता | ₹1,56,210 | ₹1,43,190 | ₹1,17,160 |
| चेन्नई | ₹1,58,170 | ₹1,44,990 | ₹1,21,790 |
| बेंगलुरु | ₹1,56,210 | ₹1,43,190 | ₹1,17,160 |
| हैदराबाद | ₹1,56,210 | ₹1,43,190 | ₹1,17,160 |
| लखनऊ | ₹1,56,360 | ₹1,43,340 | ₹1,17,310 |
| पटना | ₹1,56,260 | ₹1,43,240 | ₹1,17,210 |
| जयपुर | ₹1,56,360 | ₹1,43,340 | ₹1,17,310 |
| अहमदाबाद | ₹1,56,260 | ₹1,43,240 | ₹1,17,210 |






