Golmaal 5: अजय देवगन से भी ज्यादा फीस ली हैं अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए
- byShiv
- 16 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। सुपर डुपर हिट फ्रेचाइजी गोलमाल की पांचवीं फिल्म की शूटिंग जारी है। अजय देवगन सहित फिल्म के बाकी कलकारों ने कमबैक किया है। वहीं गोलमाल 5 में अक्षय कुमार की नई एंट्री हुई है। ऐसे में फैंस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि अक्षय के इस फिल्म से जुड़ने की वजह से ये और ज्यादा एंटरटेनिंग होने वाली है। इन सबके बीच अब गोलमाल 5 से अक्षय कुमार की फीस की भी खूब चर्चा हो रही है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने जानकारी दी है, “अक्षय कुमार ने गोलमाल 5 की 18 से 22 दिनों की शूटिंग की है और उन्होंने अजय देवगन से कहीं ज़्यादा फीस वसूली है। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार को अपने रोल के लिए 35-40 करोड़ रुपये मिल रहे हैं।
बता दें कि रोहित ने मार्च में अपने 52वें बर्थडे के मौके पर गोलमाल 5 की अनाउंसमेंट की थी, फिल्म निर्माता के जन्मदिन पर ही अक्षय के सरप्राइज पैकेज होने की खबर सामने आई थी। निर्देशक द्वारा नई फिल्म के सेट से शेयर किए गए बिहाइंड द सीन्स में अक्षय का गंजा लुक सामने आया था। इसके बाद 27 अप्रैल को अजय ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।
pc- youtube






