कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए खुशखबरी

देशभर के 700+ जिलों में 19 से 24 दिसंबर, 2024 तक विशेष इवेंट का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान "प्रशासन गांव की ओर" सुशासन सप्ताह 2024 का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सेवा वितरण और शिकायत निवारण को प्राथमिकता देना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान को सुशासन का प्रतीक बताते हुए इसे शासन को लोगों के करीब लाने का प्रयास कहा है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, प्रशासनिक अधिकारियों और जिलाधिकारियों ने इस अभियान को सफल बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया है।

इस दौरान, 700+ जिलों में विभिन्न कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। एक समर्पित पोर्टल https://darpgapps.nic.in/GGW24 10 दिसंबर, 2024 से लाइव हो चुका है, जहां गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध है।

मुख्य कार्यक्रमों में शामिल हैं:

  • विशेष शिविरों में जन शिकायत निवारण
  • सीपीजीआरएएमएस और राज्य पोर्टलों पर शिकायतों का समाधान।
  • सुशासन प्रथाओं का प्रचार और सफलता की कहानियों का प्रसार।
  • 23 दिसंबर, 2024 को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन।

इस अभियान में सभी राज्यों और जिलों ने सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया है।

 

 

 

 

 

DISCLAMER: इस न्यूज़ को इस https://www.thetechnicalvoice.com/money/good-news-for-employees-and-pensioners-special-event-in-700-districts-of-the-country-avail-the-benefits-soon/ वेबसाइट से लेके एडिट किया गया है।