Government Job: राजस्थान हाईकोर्ट की इस भर्ती में चयन होने पर मिलेगा इतना मोटा वेतन, ये है पूरा विवरण


इंटरनेट डेस्क। अगर आप राजस्थान हाईकोर्ट में निकली भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि राजस्थान हाईकोर्ट में अब 230 सिस्टम असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती निकली है। इच्छुक सभी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन से जानकारी प्राप्त कर 3 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। 

ये है भर्ती का विवरण: 
शैक्षिक योग्यता: ग्रेजुएशन/ इंजीनियरिंग डिग्री/ कंप्यूटर ज्ञान/ टाइपिंग ज्ञान। पूरी जानकारी प्रकाशित नोटिफिकेशन में जरूर देखें।
पदों की संख्या: 230 पद
पदों का नाम: सिस्टम असिस्टेंट
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 03 फरवरी, 2024

आयु सीमा: अभ्यर्थी की आयु 18 - 40 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन जरू ही देखें। 
इस प्रकार होगा चयन: अभ्यर्थी का चयन इंटरव्यू और कंप्यूटर आधारित टेस्ट के आधार पर होगा। 
इतना मिलेगा वेतन: वेतनमान 26,300 - 83,500/- 
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकता है। 

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें