Government Scheme: 55 रुपए महीना देकर ले सकते हैं आप भी 3 हजार रुपए महीना पेंशन, करना होगा ये काम

इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार देश के लाखों लोगों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती है और उनमें से ही वह पेंशन योजनाएं भी चलाती है। ऐसे में बुर्जग लोगों को इससे मदद मिलती है। यह एक बेहद सस्ती पेंशन स्कीम है, इस स्कीम में महज 55 रुपये देकर लोगों को हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। 

जाने कौनसी स्कीम हैं 
भारत सरकार देश के लोगों के लिए अलग-अलग तरह की योजना लाती है। उन्हीं में एक पेंशन योजना है। इसका नाम है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। यह योजना खास तौर पर देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए लाई गई है। इस योजना में सिर्फ 55 रुपये के मंथली कंट्रीब्यूशन से ही हर महीने 3000 रुपये तक की पेंशन मिलती है।  

इन लोगों को मिलता है लाभ
भारत सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना देश के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के लिए है।इस योजना के तहत कूड़ा बीनने वाले, कपड़ा धोने वाले, रिक्शा चलाने वाले, चमड़े से चीजे बनाने वाले, ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने वाले लोगों को लाभ मिलता है।

pc- jagran