Govinda: अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता के आरोपों का दिया जवाब, क्या आपको कामयाबी के लिए दूसरों को बदनाम करना जरूरी हैं

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का किसी ना किसी बात को लेकर चर्चाओं में बने रहते है। अब गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के उन आरोपों पर जवाब दिया है, जिनमें उन्होंने उनके कई अफेयर्स की बात कही थी। गोविंदा ने कहा कि सुनिता सार्वजनिक तौर पर उनके बारे में नकारात्मक बातें कर स्टारडम हासिल कर रही हैं।

क्या कहा गोविंदा ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अभिनेता गोविंदा ने कहा कि क्या आपको कामयाबी के लिए दूसरों को बदनाम करना जरूरी है। सुनीता के लगाए हुए कई अफेयर के आरोपों पर एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने कहा, “वह मुझे बहुत प्यार से गाली देती हैं और मैं उनके हाथ से खाता भी हूं। मुझे लगता है कि जो लोग जहां हैं और भगवान ने उन्हें जो भी भूमिका दी है, अगर वो वहां नहीं होते हम कामयाब नहीं हो सकते थे।

गोविंदा ने इशारा किया कि उनके बारे में खुलकर बोलने के बाद सुनीता को स्टारडम मिला। उन्होंने कहा, “बहुत सी बातें ऐसी होती हैं, जो बयां नहीं की जातीं। क्या दूरी बनाने के लिए आरोप लगाने की जरूरत है क्या? लेकिन लोग मानते हैं कि ये निकलने का आसान रास्ता है।

pc- khaleejtimes.com