Govinda: अफेयर की खबरों के बीच कोमल के साथ एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा, पत्नी सुनीता लगा चुकी हैं कई बार...
- byShiv
- 08 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 कहे जाने वाले एक्टर गोविंदा अब फिल्मों में भले ही नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर पिछले लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, वाइफ सुनीता आहूजा के साथ खटपट की खबरें काफी रहीं। इस दौरान चर्चा ये भी रही है कि एक्टर किसी कोमल नाम की एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में भी हैं। हालांकि, कभी उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की।
लेकिन अब गोविंदा अपने पर्सनल लाइफ और डेटिंग की खबरों को लेकर तब हेडलाइन्स में आ गए जब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर नवोदित एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी साथ में कई फोटोज भी पैप्स ने क्लिक की, जो सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं। एयरपोर्ट से सामने आई फोटोज में एक्टर को उनके साथ देखा जा सकता है।
अब गोविंदा और कोमल की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोग उस कथित कोमल से जोड़ रहे हैं, जिसके साथ एक्टर का नाम जुड़ता रहा है, सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि गोविंदा और कोमल का अफेयर पिछले 4 साल से चल रहा है और बताया जा रहा है कि दोनों साथ में उत्तराखंड के एक इवेंट में गए है, उनकी फोटोज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं।
pc- abp news






