Govinda-Sunita: गोविंदा के अफेयर चल रहा सुनकर भड़की सुनीता, होस्ट के मुंह पर फेंक दिया...

इंटरनेट डेस्क। अभिनेता गोविंदा की मैरिड लाइफ पिछले दो साल से सुर्खियों में है। गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें भी लोगों की जुबान पर है। सुनीता कई बार इस मुद्दे पर सफाई दे चुकी हैं। एक बार उन्होंने तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है। एक समय था जब सुनीता आहूजा की पहचान सिर्फ गोविंदा की पत्नी के रूप में थी। अब वो घर-घर अपनी खुद की पहचान बना चुकी हैं।

हाल ही में वो अभिषेक व्यास के पॉडकास्ट में पहुंचीं। उनसे पूछा गया कि सुनीता जी हमने सुना है कि गोविंदा जी का अफयेर चल रहा है। ये सुनते ही सुनीता को गुस्से में आग बबूला हो गईं। वो होस्ट के मुंह पर स्क्रिप्ट फेंकती हैं और कहती हैं कि इधर फालतू की बात करने के लिए बुलाते हो।

हालांकि, इसके बाद वो शांत हुईं और पॉडकास्ट पूरा किया। उनसे पूछा गया कि आपने अपने बारे में ऐसी कौन सी अफवाह सुनी है, जिसे सुनकर आपको हंसी आती हो। वो कहती हैं कि ऐसा कोई अफवाह नहीं है। उनसे पूछा गया कि आपने कहा था कि मैं और गोविंदा अलग रहते हैं। फिर आपने कहा कि किसी के बाप की औकात नहीं है कि वो मुझे और गोविंदा को अलग कर दे।

pc- news24online.com