Govinda: कोमल रानी असल में कहां से है? जिसकी गोविंदा के अफेयर की हो रही है चर्चा, जानें डिटेल्स

PC: TV9

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्मों से ज़्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ गोविंदा के कमबैक की बात हो रही है, तो दूसरी तरफ उनके अफेयर की भी बातें हो रही हैं।

इसी बीच, गोविंदा को एयरपोर्ट पर एक 37 साल की लड़की के साथ स्पॉट किया गया। लड़की का नाम कोमल रानी स्वर्णकार बताया जा रहा है। गोविंदा और कोमल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

खबर है कि कोमल एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस हैं। कोमल को रानी स्वर्णकार के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें अक्सर गोविंदा के साथ पब्लिक में देखा गया है।

कोमल बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। गोविंदा की आने वाली फिल्म 'रूपा' से जुड़ने से पहले दर्शक उन्हें ज़्यादा नहीं जानते थे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म से गोविंदा 7 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।

हालांकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली कोमल हिंदी सिनेमा में नई हैं, लेकिन वह फिलहाल गोविंदा के साथ नाम जुड़ने की वजह से चर्चा में हैं। शुरुआत में इसे मराठी बताया गया था, लेकिन अब यह दावा झूठा बताया जा रहा है।