Greater Noida: मैगी खाकर सोया परिवार सुबह उठा ही नहीं, 5 लोगों की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों की गई जान

इंटरेनट डेस्क। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं यहां यहां रबूपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगला श्री पदम में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में माता-पिता और उनके तीन मासूम बच्चों की जान चली गई है।

मृतकों की हुई पहचान
17 अक्टूबर 2026 की सुबह थाना रबूपुरा पुलिस को इस दिल दहला देने वाली घटना की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार, जिन लोगों की मौत हुई है उनमें 37 वर्षीय महेश, उनकी 35 वर्षीय पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चे 11 साल का बेटा लड्डू, 7 साल की बेटी मिष्टी और 3 साल का सबसे छोटा बेटा साक्षात शामिल हैं। 

फूड पॉइजनिंग की आशंका
खबरों के अनुसार घटना की खबर मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और खाद्य विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घर के अंदर की जांच की और खाने-पीने की चीजों के सैंपल लिए। शुरुआती जांच और मृतक महेश की मां के बयान के मुताबिक, परिवार ने रात में मैगी खाई थी। इसी वजह से शक जताया जा रहा है कि यह मामला जहरीला खाना खाने यानी फूड पॉइजनिंग का हो सकता है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
जानकारी के अनुसार प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी पांचों शवों का पंचायतनामा भरवा दिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

pc- india tv hindi