India-US: यूएस सांसद ने SIR पर उठाया सवाल, भारत ने कहा-हमारे आतंरिक मामलों में दखलदांजी अस्वीकार
- byShiv
- 17 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत में चुनावी प्रक्रिया पर अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल के हालिया बयानों का अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने जवाब दिया है। भारतीय राजदूत ने जयपाल की टिप्पणी को भारत के आंतरिक मामलों में अस्वीकार्य दखलंदाजी बताया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने भारत में मतदाता सूची के ड्राफ्ट से वोटर के नाम हटाने का मुद्दा उठाया था और इससे जुड़ी खबरों पर चिंता जताई थी।
भारत ने दिया जवाब
खबरों के अनुसार राजदूत क्वात्रा ने एक्स पर लिखा, भारत की चुनावी और राजनीतिक प्रक्रियाओं पर रिप्रजेंटेटिव प्रमिला जयपाल की टिप्पणी भारत के आंतरिक मामलों में एक अस्वीकार्य हस्तक्षेप है। भारत एक जीवंत लोकतंत्र है, जहां मजबूत और स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाएं हैं। और यहां निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव कराने का लंबा इतिहास रहा है। क्वात्रा ने आगे कहा कि हम अमेरिकी सांसद के साथ बातचीत करने के लिए हमेशा तैयार हैं, ताकि उनकी गलतफहमियों को दूर किया जा सके।
जयपाल ने उठाया था मुद्दा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत की चुनावी प्रक्रिया पर अपनी टिप्पणी के चलते जयपाल आलोचनाओं के घेरे में हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत में वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में नाम हटा दिए गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जयपाल ने लिखा, मैं भारत सरकार द्वारा वोटर लिस्ट से 13 करोड़ लोगों के नाम हटाने जाने के कदम को लेकर बहुत चिंतित हूं।
PC- ABP NEWS,AMAR UJALA






