Gujarat: कुएं के पानी में समुद्र के पानी सी हलचल, रहस्ययमी घटना देखने उमड़ रही भीड़, जांच में क्या आया सामने

इंटरनेट डेस्क। गुजरात के मोरबी में एक कुएं के पानी में समुद्र के तरीके से हिलने और लहरें उठने का मामला सामने आया है। पिछले पांच दिनों से यह घटना कौतूहत का विषय बनी है। जब यह मामले मोरबी के कलेक्टर के संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। मोरबी जिले के 18 फीट गहरे कुंए में पानी अजीबोगरीब तरीके से हिल रहा है। इसे देखने के बाद इलाके में तरह की बातें शुरू हो गईं और आशंकाएं जताई जानें लगी। 

क्यों हिल रहा है कुंए का पानी
भू-वैज्ञानिकों की प्रारंभिक जांच में भारी बारिश से कुएं के रीचार्ज होने और तेज हवा के कारण पानी में हलचल होने की संभावना जताई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भूकंप जैसी किसी भी गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। मोरबी जियोलॉजिस्ट जे एस वाढेर ने कहा इस घटना के पीछे भूकंपीय गतिविधि का कोई सबूत नहीं है, हालांकि मामले की आगे भी निगरानी और जांच जारी है। तो वहीं दूसरी ओर कुएं के मालिक कुएं के मालिक प्रांजिवन सदारिया के अनुसार, उन्होंने पहली बार 2 अगस्त को यह असामान्य गतिविधि देखी थी।

जांच में क्या बातें आईं सामने
जानकारी के अनुसार यह भूकंपीय गतिविधि नहीं है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बाद भूजल का स्तर बढ़ रहा है और चट्टानों के खाली स्थानों (पोर स्पेस) में फंसी हवा बाहर निकल रही है, जिससे कुएं में यह हलचल हो रही है। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च के अनुसार इस इलाके में कोई सक्रिय फॉल्ट लाइन (भूकंपीय दरार) नहीं है। 

तीन महीने पहले बनवाया था कुआं

सदारिया ने बताया कि यह कुआं लगभग तीन महीने पहले बनवाया गया था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पानी में हलचल पहली बार रविवार और सोमवार को देखी गई थी। मंगलवार को यह हलचल कुछ समय के लिए रुकी, लेकिन बुधवार और गुरुवार को फिर से शुरू हो गई, जिससे लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई।

pc- aaj tak