Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा के दिन आप भी करें इन चीजों का दान, मिलेगा आपको गुरू कृपा प्राप्त करने का एक उत्तम माध्यम

इंटरनेट डेस्क। आज देशभर में आषाढ़ मास की पूर्णिमा मनाई जा रही है और आज ही गुरु पूर्णिमा भी है। यह दिन महर्षि वेदव्यास को समर्पित होने के कारण व्यास पूर्णिमा भी कहलाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गुरु का पूजन, सेवा, जप और दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार किया गया दान गुरु कृपा प्राप्त करने का एक उत्तम माध्यम माना गया है।

अन्न और अन्न सामग्री का दान
सनातन धर्म में अन्नदान को सबसे बड़ा दान माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन गरीबों, साधु-संतों, विद्यार्थियों या जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना अथवा गेहूं, चावल, दाल, आटा और अन्य खाद्य सामग्री का दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। 

वस्त्र, पुस्तक और शिक्षा से जुड़ी वस्तुओं का दान
गुरु पूर्णिमा ज्ञान का पर्व है, इसलिए इस दिन विद्यार्थियों को पुस्तकें, कॉपी, कलम या अन्य अध्ययन सामग्री का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। जरूरतमंद लोगों को नए वस्त्र, चादर या छाता दान करना भी पुण्यदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि ज्ञान के प्रसार में किया गया सहयोग अनेक गुना फल प्रदान करता है और जीवन में उन्नति के मार्ग खोलता है।

धार्मिक ग्रंथ और आध्यात्मिक सामग्री का दान
गुरु पूर्णिमा पर श्रीमद्भगवद्गीता, रामचरितमानस, धार्मिक पुस्तकें, जपमाला, पूजा सामग्री या दीपदान करना भी शुभ माना गया है। ऐसा दान केवल भौतिक सहायता नहीं, बल्कि धर्म और ज्ञान के प्रसार का माध्यम भी बनता है। शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति दूसरों को ज्ञान प्राप्त करने में सहयोग देता है, उसे भी उसका पुण्य प्राप्त होता है।

pc- news18