Health News: नौतपा में आपको भी बचना हैं लू से तो रखें इन विशेष बातों का ध्यान, नहीं तो हो जाएंगे आप भी....
- byShiv
- 25 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। जेठ के महीने में जब गर्मी अपने प्रचंड रूप में होती है, तब शुरू होता है नौतपा और आज से इसकी शुरूआत हो चुकी है। इस दौरान चलने वाली तेज लू और झुलसा देने वाली धूप सीधे हमारे शरीर पर असर डालती है। ज्यादा पसीने के कारण शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स तेजी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन, कमजोरी, सिरदर्द और पाचन संबंधी परेशानियां आम हो जाती हैं। तो जानते हैं कुछ बातें।
नौतपा के दौरान क्या खाना चाहिए?
नौतपा के दौरान खाने का सबसे पहला नियम है कि ऐसा खाना खाएं, जो पचाने में हल्का हो और जिसमें पानी की भरपूर मात्रा हो।
पानी से भरपूर मौसमी फल
इन दिनों अपनी डाइट में तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और संतरा जैसी चीजें जरूर शामिल करें। इनमें 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखता है।
देसी ड्रिंक्स
बाजार के पैक्ड जूस या कोल्ड ड्रिंक्स के बजाय घर के बने पारंपरिक ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करें।
छाछ और दही- दोपहर के खाने में एक गिलास पुदीने और भुने जीरे वाली छाछ या एक कटोरी दही अमृत से कम नहीं है। यह पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाती है और पाचन दुरुस्त रखती है।
आम पन्ना- कच्चे आम का पन्ना लू से बचाने का अचूक इलाज है।
सत्तू का शरबत- चने का सत्तू न सिर्फ शरीर को तुरंत ठंडक देता है, बल्कि लंबे समय तक एनर्जी भी बनाए रखता है।
pc- webdunia.com






