Health Tips: बदलते मौसम में रखें इन बातों का ध्यान, बचे रहेंगे बीमार होने से

इंटरनेट डेस्क। मौसम बदल रहा हैं और इसके साथ ही सर्दियों का दौर शुरू हो चुका हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में खानपान से लेकर नींद और साफ-सफाई तक कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे तो बीमार कम हो पाएंगे। 

खान-पान का रखें खास ध्यान
बदलते मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक खाना खाना जरूरी है। अपनी डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें। ज्यादा तला-भुना और बाहर का खुला खाना खाने से बचें।

पानी पीने में न करें लापरवाही
मौसम ठंडा होने पर कई लोग पानी पीना कम कर देते हैं, लेकिन शरीर को हर मौसम में पर्याप्त पानी की जरूरत होती है, दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें। साथ ही  सूप, दूसरे मौसमी ज्यूस और तरल पदार्थ भी लेते रहें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर सामान्य रूप से काम करता है।

pc- medicalnewstoday.com