Lifestyle
Health Tips: जिम छोड़ने के बाद दिखने लगता हैं शरीर के अंदर ये फर्क, ध्यान रखें आप भी
- byShiv
- 09 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर वेट कम करने के चक्कर में जिम करते हैं और कुछ महीनों तक लगातार जिम करने के बाद अगर आप इसे छोड़ देते हैं तो इसके भी नुकसान होते है। जिम छोड़ने के बाद शरीर पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ते है और शरीर में कई दिक्कतें आनी शुरू हो जाती है। तो जानते हैं आज इनके बारे में।
वजन बढ़ना
जिम छोड़ने के बाद पहली समस्या जो होती है, वह है वजन बढ़ना। जिम करते समय आप जितना वेट कम करते हैं उतना ही वेट आपका वापस बढ़ जाता है। साथ ही वेट बढ़ता भी जल्दी से है।
मांसपेशियों की कमजोरी
जिम करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, लेकिन जिम छोड़ने के बाद ये कमजोर होने लगती हैं। इससे शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। रोजाना व्यायाम बंद करने पर मांसपेशियों की ताकत घट जाती है।
pc- tv9