Health Tips: 40 की उम्र के बाद जरूरी हैं इंसान को ये टेस्ट करवाने, बीमारियों का खतरा होता हैं....

इंटरनेट डेेस्क। हर किसी इंसान के जीवन में उम्र का एक नंबर होता हैं जो बढ़ता हैं तो उसके साथ साथ कई बीमारिया भी बढ़ती है। दिल की बीमारियों का खतरा 40 या 50 की उम्र के बाद बढ़ता है। इसी वजह से 30 की उम्र में बहुत से लोग ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर या कोलेस्ट्रॉल जैसी बेसिक जांच को जरूरी नहीं मानते। लेकिन 40 की उम्र के बाद हर आदमी को कुछ ना कुछ जांच जरूर करवानी ही चाहिए।

कौन से हेल्थ टेस्ट आपको कराने चाहिए?
शुरुआत में आप कुछ सामान्य टेस्ट करवा सकते हैं। ब्लड प्रेशर नियमित रूप से जांचना जरूरी है, क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर अक्सर बिना लक्षण के रहता है। ब्लड शुगर से डायबिटीज या बढ़े हुए शुगर के स्तर का पता लगाने में मदद मिलती है। वहीं लिपिड प्रोफाइल के जरिए कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स जैसे स्तरों को समझा जा सकता है। इसके साथ वजन और कमर का घेरा भी ध्यान में रखना चाहिए।

40 के बाद बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा
40 से पहले जांच कराने का मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति को हर साल कई टेस्ट कराने चाहिए। परिवार का इतिहास, जीवनशैली, वजन और पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं के आधार पर जांच की जरूरत अलग हो सकती है।

pc- jiva.com