Health Tips: बेल का शरबत आपकी सेहत के लिए हैं बड़ा ही फायदेमंद, आज से ही कर दें शुरू
- byShiv
- 01 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। गर्मियों के मौसम चल रहा है और इस मौसम में आपने देखा होगा की हर किसी को कुछ ना कुछ ठंडा पीने का मन करता है। लेकिन वहीं ठंडी चीज अगर आपकी सेहत को सुधारने में भी कारगर साबित हो तो फिर सोने पर सुहागा हो जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि बेल के शरबत की तासीर ठंडी होती है और यही वजह है कि गर्मियों के मौसम में इस ड्रिंक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। तो जानते हैं इसके फायदे।
गट हेल्थ के लिए
ठंडी तासीर वाला बेल का शरबत गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ब्लोटिंग, कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बेल के शरबत का सेवन किया जा सकता है।
इम्यून सिस्टम करें मजबूत
कमजोर इम्यूनिटी की वजह से अक्सर लोग बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए यानी कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए बेल के शरबत का सेवन किया जा सकता है। इतना ही नहीं, शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर बेल के शरबत को पीने की सलाह दी जाती है।
pc- healthshots.com




