Health Tips: क्या डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं फल? जान ने आप भी

इंटरनेट डेस्क। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर ब्लड शुगर को सही तरीके से कंट्रोल नहीं कर पाता है। यह बीमारी अब हर किसी में दिखने लगी है। लेकिन होती बड़ी ही खतरनाक है। गलत लाइफस्टाइल, खानपान, कम फिजिकल और स्ट्रेस इसके बड़े कारण माने जाते हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल रहता है कि डायबिटीज में फल खाना सही है या नहीं, चलिए तो जानते हैं कि डायबिटीज आप क्या खा सकते हैं और क्या नहीं।

क्या खा सते हैं फल
डायबिटीज में फल खा तो सकते हैं लेकिन कई प्रकार के फलों को खाने से डायबिटीज के मरीजों को परेशानी भी हो सकती है। दरअसल फल खाने पर शरीर उसमें मौजूद फ्रुक्टोज को ग्लूकोज में बदलता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

कौन-से फल ज्यादा सही माने जाते हैं?
डायबिटीज के मरीजों के लिए लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल ज्यादा सही होते हैं, क्योंकि ये ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं। ऐसे फलों में सेब, नाशपाती, संतरा, अंगूर, अनार, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, चेरी, कीवी, आड़ू, अंजीर और एवाकाडो शामिल होते हैं। इन फलों को सीमित मात्रा में डायबिटीज के मरीज रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं।

pc-ndtv.in