Health Tips: दांतों की समस्या बढ़ा सकती हैं आपके के लिए और भी बीमारियों का खतरा

इंटरनेट डेस्क। बड़ी संख्या में बच्चे और युवा इस समय ओरल हेल्थ से पीड़ित हैं। बच्चे दांतों में सड़न की समस्या है जबकि वयस्क मसूड़ों की बीमारी से जूझ रहे हैं। मुंह की सफाई सही तरह न करने से कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। वैसे आपको बता दें कि दांतों में होने वाली किसी तरह की समस्या गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाती है। ऐसे में जानते हैं कि दांतों की बीमारी से किन बीमारियों का खतरा हो सकता है।

डायबिटीज
खराब मसूड़े एक समय बाद ब्लड ग्लूकोज लेवल को प्रभावित करने लगते हैं, जो डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकता है। अगर कोई डायबिटीज का पहले से ही मरीज है तो उसकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

दिल को खतरा
खराब डेंटल हेल्थ हार्ट के वाल्व को प्रभावित कर सकता है। दांतों के टूटने के पैटर्न का दिल की धमनियों से कनेक्शन है। दांत की बीमारी दिल का मरीज बना सकती है।

pc- 1mg