Health Tips: रात को सोने से पहले करें आप भी हल्दी वाले दूध का सेवन, मिलेंगे ये गजब के फायदें

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोग रात में दूध का सेवन करके सोते हैं, लेकिन वो केवल प्लेन दूध पीते है। अगर इस प्लेन दूध में आप हल्दी डाल देते तो फिर इसके फायदे दोगुने हो सकते है।  हल्दी वाले दूध का सेवन लोग सदियों से करते आ रहे हैं। आयुर्वेद में भी इसे गोल्डन मिल्क कहा गया है। तो जानते हैं इसके पीने के फायदे।  

हल्दी वाले दूध क्यों है फायदेमंद?
हल्दी वाले दूध में एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज़ हैं यानी यह आपके शरीर में मौजूद सूजन को कम करने में कारगर है। सूजन कम होना हार्ट के लिए फायदेमंद है। साथ ही यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मददगार है। साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करते हैं।

क्या है सेवन का सही तरीका?
हल्दी वाले दूध में आप काली मिर्च, दालचीनी और अदरक भी डाल सकते हैं। इससे इसे पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। इसका सेवन करने के लिए आप स्कीमिड मिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप प्लांट बेस्ड मिल्क का भी सेवन कर सकते हैं। हल्दी का इस्तेमाल आप आधे चम्मच से ज़्यादा न करें। अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो लो फैट दूध का ही इस्तेमाल करें।

pc- ndtv