Lifestyle
Health Tips: सुबह के ब्रेकफास्ट में रोज खाएं एक अनार, फिर देखें मिलते हैं इससे कितने गजब के फायदे
- byShiv
- 22 May, 2025

इंटरनेट डेस्क। सुबह का नाश्ता सबके लिए फायदेमंद होता हैं, आप अगर सुबह के ब्रेक फास्ट में फ्रूट्स शामिल कर लेते हैं तो फिर ये आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। उसमें भी अनार खाने खाते हैं तो फिर कहना ही क्या हैं, जी हां, रोज सुबह ब्रेकफास्ट में बस एक अनार खाने से आपकी सेहत में कई पॉजिटिव बदलाव मिल सकते हैं। आइए जानते है अनार खाने से क्या-क्या फायदे होते है।
सूजन कम होती हैं
अनार में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसे खाने से गठिया और क्रॉनिक इंफ्लेमेशन की समस्या से राहत मिलती है।
हार्ट के लिए
अनार दिल की बीमारियों को भी कम करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल कोलेस्ट्रॉल कम करने, ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने और बीपी कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
pc- aaj tak