Health Tips: थाली में नहीं केले के पत्ते पर करें आप भोजन, होता हैं फायदेमंद
- byShiv
- 15 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने साउथ साइड में देखा होगा की लोग अपना खाना थाली, पत्तल में नहीं खाते हैं, वहां के लोग केले के पत्तों पर खाना खाते है। भारतीय परंपरा की यह हरी थाली न केवल भोजन को खास बनाती है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी शानदार विकल्प है। इसके पत्ते जब गर्म खाना रखा जाता है, तो इसके कई लाभकारी और गुणकारी तत्व खाना में घुल मिल जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। तो जानते हैं इस पर खाने से
क्या फायदा है।
सेहत के लिए फायदे
केले के पत्ते में एंटीऑक्सिडेंट प्रॉपर्टी और पॉलिफेनॉल्स होते हैं जो हमारे सेल्स के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसमें एंटी-एजिंग और त्वचा से जुड़े कई लाभ पाए जाते हैं।
पर्यावरण और उपयोगिता
केले का पत्ता प्रदूषण के दृष्टिकोण से प्लास्टिक से बेहतर विकल्प है, क्योंकि यह आसानी से डिकंपोज हो जाता है, जबकि प्लास्टिक डिकंपोज नहीं होता है।
pc- ndtv






