Lifestyle
Health Tips: आप भी बार बार करते हैं कॉफी का सेवन तो हो सकते हैं बीमार, जाने एक दिन में कितनी बार कर सकते हैं सेवन
- byShiv
- 21 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को चाय कॉफी पीने का बड़ा शोक होता है। लेकिन वो भी एक लिमिट में। अगर आप इसका सेवन जरूरत से ज्यादा करते है तो फिर ये आपके लिए ही नुकसान दायक है। जी हां कॉफी ज्यादा पीने से इसका सीधा असर मूड, चयापचय और मानसिक और शारीरिक एक्टिविटी पर भी गंभीर असर डालता है।
कितने कप पी सकते हैं
एक रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यस्क को पूरे दिन में 400 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन नहीं पीना चाहिए। 400 मिलीग्राम कम से कम 4-5 कप कॉफी के बराबर होती है। प्रेग्नेंसी या ब्रेस्ट फीडिंग करने वाली महिलाओं को कभी भी कॉफी नहीं पीना चाहिए।
क्या समस्या हो सकती हैं
ज्यादा कॉफी पीने से नींद की कमी, दिल की धड़कन तेज होना, जी मिचलाने जैसी समस्या हो सकती है। इसके कारण सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है।
pc- herzindagi.com






