Health Tips: स्कूल जाने वाले बच्चों को इस तरह से बचाएं आप भी गर्मी से, लू का रहता हैं खतरा

इंटरनेट डेस्क। गर्मी का प्रकोप धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा हैं, हालात यह होते है की दिन के समय बड़ो का भी घर से निकलने का मन नहीं करता है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों की स्थिति तो और भी खराब होती है। चिलचिलाती धूप में बच्चों को लू लगने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों की खास देखभाल करें। 

पानी की कमी न होने दे
लू से बच्चों को बचाने लिए डाइड्रेशन का पूरा ध्यान रखें, पानी की कमी की वजह से बच्चों को लू लग सकती है। ऐसे में बच्चे को स्कूल जाते समय एक बड़ी पानी की बोतल दें और उसे बार-बार पानी पीने के लिए प्रोत्साहित करें।

खान-पान पर 
गर्मी के दिनों में भारी और तला-भुना खाना पचाना मुश्किल होता है, जो शरीर का तापमान बढ़ा सकता है। ऐसे में स्कूल टिफिन में बच्चों को हल्का खाना दें। फल और कच्ची सब्जियां जैसे खीरा, ककड़ी दे सकते हैं। इसके अलावा तरबूज, खरबूजा और अंगूर जैसे फल खिलाएं जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। बच्चे को कभी भी खाली पेट स्कूल न भेजें। 

सही कपड़े चुनें
बच्चों को स्कूल भेजते समय उनके पहनावे पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। पसीने को सोखने और हवा के संचार के लिए सूती कपड़े सबसे अच्छे होते हैं। गहरे रंगों के बजाय सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनाएं।

pc- bhaskar