Health Tips:आपके लिए कितने खतरनाक हो सकते हैं ये फेवरेट नाश्ते, बंद कर दे आज से ही खाना

इंटरेनट डेस्क। आपने देखा होगा की हर कोई आपसे कहता है की आपको सुबह का नाश्ता जरूर करना चाहिए। सेहतमंद रहने के लिए सुबह का नाश्ता सबसे ज्यादा अहम होता है। यही वजह है कि हमारे घरों में अक्सर सुबह हैवी नाश्ते के रूप में आलू-पूरी, उपमा या पराठे बनाए जाते हैं। कई लोग इन व्यंजनों को हेल्दी ब्रेकफास्ट मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद से भरपूर यह नाश्ता आपकी सेहत के लिए कितना हानिकारक हैं, तो जानते हैं कौनसे नाश्ते खतरनाक है।

उपमा
नाश्ते के लिए उपमा एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है, डॉक्टर बताते हैं कि समस्या तब आती है, जब आप इसमें सब्जियां या दालें नहीं डालते। अगर आप सिर्फ तेल या घी में सूजी भूनकर सादा उपमा बना रहे हैं, तो यह न्यूट्रिशन के मामले में एकदम कमजोर हो जाता है। 

व्हाइट ब्रेड
सुबह की भागदौड़ के बीच अक्सर लोग ब्रेड-जैम या ब्रेड-बटर को एक आसान और बढ़िया ब्रेकफास्ट ऑप्शन मानते हैं। हालांकि, यह आपकी सेहत के लिए कितना अनहेल्दी है, इसका आपको अंदाजा तक नहीं है। व्हाइट ब्रेड में सिर्फ कार्बाेहाइड्रेट होता है और फाइबर बिल्कुल नहीं होता। जब आप इसमें बटर का फैट और जैम की ढेर सारी चीनी मिला देते हैं, तो यह शरीर में शुगर लेवल एकदम से बढ़ा देता है।

आलू की सब्जी और पूरी
आलू-पूरी लगभग हर भारतीय किचन में बनने का लोगों का एक पसंदीदा नाश्ता है। स्वादिष्ट होने के बावजूद यह व्यंजन सेहत के लिए काफी हानिकारक माना जाता है। डॉ. मणिक्कम बताते हैं कि सुबह-सुबह डीप-फ्राई की हुई पूरी खाने से खाली पेट और आंतों पर तेल का बहुत ज्यादा बोझ पड़ जाता है। ऊपर से आलू की सब्जी ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाती है।

pc- tv9