Health Tips: सहीं तरीके से किया जाएं कॉफी का सेवन तो इन बीमारियों में आपको मिल सकती हैं राहत
- byShiv
- 20 Apr, 2026
इंटरेनट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोग कॉफी पीना पसंद करते है। वैसे कॉफी चाय से ज्यादा अच्छी लगती हैं, अगर आप सही मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो। यह आपकी सेहत को चौतरफा लाभ देती हैं, इतना ही नहीं, कॉफी में मौजूद पोषक तत्व कुछ गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।
दिल के लिए
कॉफी को दिल की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए कॉफी का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पार्किंसंस रोग और अल्जाइमर के खतरे को कम करने के लिए भी कॉफी पीने की सलाह दी जाती है।
मेंटल हेल्थ के लिए
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कॉफी न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है। कॉफी ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में कारगर साबित हो सकती है। डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने के लिए भी कॉफी को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।
pc- moneycontrol.com






