Health Tips: आपको भी परेशान कर रहा हैं माइग्रेन तो फिर करें आप भी ये काम, मिलेगा तुरंत फायदा

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तनाव और सिरदर्द भी लोगों के लिए समस्या बनता जा रहा है। कई बार लोग सिरदर्द को साधारण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर सिर में लगातार दर्द बना रहे, तो यह माइग्रेन भी हो सकता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते है।

अदरक की चाय
आपको बता दें कि अदरक की चाय पीने से आपको माइग्रेन में होने वाले तेज सिर दर्द से राहत मिल सकती है। दरअसल, अदरक में सिरदर्द को कम करने वाले नेचुरल गुण होते हैं। 

दालचीनी
दालचीनी एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको दो चम्मच दालचीनी पाउडर का गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है और अब इसे अपने माथे पर लगा लेना है। आपको आधे घंटे के अंदर दर्द से आराम मिल जाएगा।

pc- stepaheadclinic.com