Health Tips: अगर आपको भी होता हैं बार बार सिर दर्द तो फिर ये हो सकता हैं उसका कारण

इंटरनेट डेस्क। अगर आपको भी बिना किसी बड़े कारण के बार-बार सिरदर्द होने लगता है, तो इसे सामान्य ना समझे। सिर का दर्द कभी-कभी केवल एक साधारण शारीरिक परेशानी नहीं होता, बल्कि यह इस बात का साफ इशारा होता है कि आपके शरीर के भीतर कुछ चीजें सही तरीके से काम नहीं कर रही हैं। लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक बार-बार होने वाले सिरदर्द के पीछे कई कारण हो सकते है।

हॉर्माेन्स का बदलना
महिलाओं में बार-बार सिरदर्द होने की एक बहुत बड़ी और मुख्य वजह हॉर्माेन्स का असंतुलन होती है। हॉर्माेन दिमाग की रक्त वाहिकाओं को सीधे प्रभावित करता है, जब शरीर में इस हॉर्माेन का स्तर अचानक तेजी से गिरता है- जो कि आमतौर पर 40 वर्ष की उम्र के आसपास यानी मेनोपॉज के शुरुआती दौर में होता है- तो दिमाग की नसें अचानक सुकड़ने और फैलने लगती हैं और दर्द शुरू हो जाता है।

ब्लड शुगर का अचानक कम होना
समय पर खाना न खाना या काम की व्यस्तता के कारण लंबे समय तक भूखे रहना भी सीधे सिरदर्द को बुलावा देता है। जब हम बहुत देर तक कुछ नहीं खाते, तो हमारे शरीर में ब्लड शुगर का लेवल अचानक नीचे गिर जाता है, शुगर कम होते ही शरीर को ऊर्जा मिलना बंद हो जाती है और कुछ ही घंटों के भीतर सिर में तेज दर्द शुरू हो जाता है। खासकर उन लोगों में यह दर्द ज्यादा जल्दी होता है जिनके हॉर्माेन्स पहले से ही ऊपर-नीचे हो रहे हों।

गर्दन और कंधों की अकड़न
लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल के सामने गलत पोस्चर में काम करने से हमारी गर्दन, जबड़े और कंधों की मांसपेशियों पर भारी दबाव पड़ता है। दिनभर का मानसिक तनाव और शारीरिक थकान धीरे-धीरे इन मांसपेशियों में अकड़न पैदा कर देती है और सिर दर्द शुरू हो जाता है। 

pc- india.com