Health Tips: बिना ध्यान दिएं आप भी खा रहे हैं अगर ये खाना तो नसो को कर देगा धीेरे धीरे ब्लॉक

इंटरनेट डेस्क। आज की भागदौड़ वाली इस लाइफ में लोगों के पास समय का बहुत अभाव है। ऐसे में वो जो मिले खा लेते है। लेकिन यही खाना दिल की बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ा रहा हैं। जी हां, हम रोज अपनी खाने की थाली में कई ऐसी चीजों को शामिल करते हैं, जो धीरे-धीरे हमारी आर्टरीज को ब्लॉक करके दिल को नुकसान पहुंचाते हैं। तो आज जानते हैं उन फूड्स के बारे में। 

ट्रांस फैट फूड्स
ट्रांस फैट डीप फ्राइड फूड्स जैसे समोसे, कचौरी, भजिया, फास्ट फूड, मार्जरीन, बेकरी प्रोडक्ट्स और प्रोसेस्ड स्नैक्स ट्रांस फैट्स से भरपूर होते हैं। 

ज्यादा शुगरी फूड्स
सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स, पैक्ड जूस और स्वीट ड्रिंक्स, ये हार्ट डिजीज के जोखिम को भी काफी हद तक बढ़ा देते हैं। ज्यादा नमक खाना भी हाई ब्लड प्रेशर का अहम कारण है, जिससे हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ता है।