Health Tips: सर्दियों में आप भी ज्यादा ले रहे हैं चाय का आनंद तो हो सकती हैं आपको ये परेशानियां

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम चल रहा हैं और हर कोई इस मौसम में चाय का आनंद लेता है। लेकिन ज्यादा चाय का सेवन भी आपको नुकसान दे सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की चाय का सेवन आपके लिए कितना खतरनाक भी हो सकता है। अगर जरूरत से ज्यादा इसे पिया जाए तो गंभीर नुकसान भी हो सकते है। 

नींद की समस्या
अगर आप दिनभर चाय पीते रहते हैं और सोने से पहले भी चाय पीते हैं, तो इससे आपकी नींद खराब हो सकती है। इसमें मौजूद कैफीन की मात्रा इसका कारण बन सकती हैं।

ब्लड प्रेशर की समस्या
बहुत ज्यादा दूध वाली चाय पीने से ब्लड प्रेशर की समस्यां भी हो सकती है। जो किसी के भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप ज्यादा मात्रा में चाय पीते हैं, तो इससे आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए चाय का सेवन भी आप कम करें।

pc- newsbytesapp.com