Health Tips: गर्मियों में सोच रहे वेट कम करने की तो डाइट में शामिल कर ले ये फल

इंटरनेट डेस्क। बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं तो तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतें आपको छोड़नी ही होगी। इसके बाद ही आप अपने बढ़ते वेट को कंट्रोल कर सकते है। ऐसे में आज आपको बता रहे हैं की आप इस मौसम में कौन से फल खाकर अपने वेट को कम कर सकते है।

स्ट्रॉबेरी खाएं
आप इस गर्मी के मौसम में अगर वेट कम करने की सोच रहे हैं तो फिर आप स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते है। इसमें फाइबर भरपूर होता है। साथ ही स्ट्रॉबेरी में चीनी की मात्रा काफी कम होती है। इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में आपको मिलता हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है।

अंगूर
गर्मियों में आप अंगूर भी खा सकते है। इस मौसम में इसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। इसमें भी चीनी कम और फाइबर, विटामिन सी और साइट्रिक एसिड होता है। इससे पाचन को बढ़ावा मिलता हैै और वजन घटाने में मदद मिलती है।

pc- onlymyhealth.com