Health Tips: पीरियड्स के दौरान होता हैं अगर बहुत तेज दर्द तो फिर हो सकती हैं ये बमारी, एक बार करें डॉक्टर से...

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगी की कई महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स के दौरान बहुत तेज दर्द होता है।  लेकिन अगर दर्द इतना ज्यादा हो कि रोजमर्रा के काम, पढ़ाई, नौकरी या नींद पर असर पड़ने लगे, तो इसे सामान्य पीरियड क्रैम्प्स समझकर टालना ठीक नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा दर्द एंडोमेट्रियोसिस जैसी बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में जानिए क्या है एंडोमेट्रियोसिस और कैसे करें इसकी पहचान?

क्या है एंडोमेट्रियोसिस?
एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत जैसी टिश्यू शरीर में गर्भाशय के बाहर विकसित होने लगती हैं इससे सूजन, दर्द और दूसरे लक्षण पैदा होते हैं। डॉक्टरों के अनुसार यह स्थिति करीब 10 में से 1 महिला या लड़की को प्रभावित कर सकती है। इस बीमारी का सबसे आम संकेत तेज और बार-बार होने वाला पीरियड दर्द है। हर महिला में इसके लक्षण एक जैसे नहीं होते, कुछ मामलों में पेल्विक एरिया में लगातार दर्द, सेक्स के दौरान दर्द या गर्भधारण में परेशानी भी सामने आती है।

कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?
अगर पीरियड्स का दर्द लगातार बढ़ रहा है या हर महीने इतना ज्यादा होता है कि सामान्य गतिविधियां प्रभावित होने लगती हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। खासकर तब जब सामान्य पेनकिलर लेने के बाद भी राहत न मिले।

pc- myupchar.com