Health Tips: लौकी के जूस के फायदे जान लेंगे तो आज से ही कर देंगे इसका सेवन शुरू, जाने मिलता हैं क्या क्या लाभ

इंटरनेट डेस्क। लौकी एक ऐसी सब्जी है जो खाने में लोग थोड़े नाटक करते हैं, लेकिन ये फायदेमंद इतनी हैं कि आप इसके बारे मे जान लेंगे तो आप जानकर हैरान रह जाएंगे। इसके साथ ही आप आप अगर इसके जूस का सेवन करते हैं तो आपको तो फिर इसका फायदा दोगुना हो जाएगा। तो आज जानते हैं इसके जूस पीने के फायदे और इसके होेने वाले लाभ।   

डाइजेशन को बनाए बेहतर
लौकी का जूस पाचन तंत्र के लिए वरदान है, यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज और पेट संबंधी अन्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

वजन घटाने में मददगार
फाइबर से भरपूर लौकी में कैलोरी कम होती है, जो लंबे समय तक पेट के भरा होने का एहसास कराती है, और यही वजह है कि भूख कम लगने से वजन काबू में रहता है क्योंकि आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

pc- sehatpur.com