Health Tips: मटके का पानी पीने के जान लेंगे फायदे तो आज से ही बंद कर देंगे फ्रिज का पानी पीना
- byShiv
- 21 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों की शुरूआत हो चुकी हैं और लोगों ने फ्रिज का पानी पीना शुरू कर दिया है। लेकिन क्या आपको पता हैं की फ्रिज का पानी आपको कई तरह की बीमारियां भी देता है। ऐसे में पुराने लोग आज भी मटके में रखा पानी पीना ही पसंद करते हैं। गर्मियों में मटके में रखा पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं तो आज उनके बारे में जानते है।
शरीर का तापमान कंट्रोल होता हैं
मटके में रखा पानी पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। मटके में रखा पानी ठंडा और शुद्ध होता है, जो आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है। जबकि फ्रिज में रखा पानी अलग रूप से ठंडा होता है। फ्रिज का ठंडा पानी आपको नुकसान कर सकता है।
हाजमा होगा ठीक
मटके का पानी पीने से आपका हाजमा दुरुस्त होता है। कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है तथा भूख बढ़ जाती है। लगतार मटके का पानी पीने से आपके पाचन तंत्र में सुधार हो सकता है।
pc- tv9
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagran]