Health Tips: परेशान हैं आप भी माइग्रेन के दर्द से तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, मिलेगा आराम

इंटरनेट डेस्क। बदलती लाइफ    स्टायल ने लोगों को बीमारियां खूब सारी दे दी है। ऐसे में एक बीमारी हैं माइग्रेन। इस बीमारी में इंसान के सिर में दर्द होता हैं, वैसे कई बार आपने देखा होगा सिर के एक तरफ लगातार दर्द, तेज रोशनी और आवाज से चिढ़, ये सब माइग्रेन कारण होता है। दवा खाकर कुछ समय के लिए राहत मिलती है, लेकिन फिर वही दर्द लौट आता है। तो जानते हैं इसका उपचार क्या है। 

माइग्रेन के लक्षण क्या हैं? 
सिर के एक तरफ तेज दर्द 
रोशनी और तेज आवाज़ से परेशानी
मितली या उल्टी होना 
आंखों के सामने धुंधलापन 
थकान-चिड़चिड़ापन

रामबाण इलाज क्या है? 
हर दिन एक ही समय पर सोना और उठना माइग्रेन को कंट्रोल कर सकता हैं
प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और मेडिटेशन तनाव को कम कर सकते हैं
सीमित मात्रा में कैफीन माइग्रेन में आराम दे सकता है
शरीर में पानी की कमी से भी सिरदर्द बढ़ सकता है

pc- careinsurance.com