Health Tips: बेल के जूस के जान लेंगे फायदे तो आज से ही कर देंगे शुरू

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम हैं और इस मौसम में हर किसी को ठंडा ठंडा जूस पीना पसंद हैं। ऐसे में आप भी अगर इस मौसम में जूस पीना पसंद करते हैं तो फिर आज आपको बताने जा रहे हैं बेल का जूस पीने का फायदा। आप भी अगर इस बेल के जूस को पीते हैं तो आपको इससे कई लाभ होते है तो चले जानत हैं इनके बारे में।

ब्लड शुगर कंट्रोल 
बेल के जूस में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। इसलिए इसे पीने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है और डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभदायक होता है। लेकिन आप इसमें चीनी नहीं मिलाकर पीए तो और भी बढ़िया रहेगा।

वेट लॉस में मददगार
इसके अलावा आप अगर वेट कम करने की सोच रहे हैं तो आप हाई फाइबर से भरपूर बेल का जूस या फल दोनों ही का सेवन कर सकते है। वेट लॉस में ये दोनों ही मददगार साबित होते हैं। इसके सेवन से लम्बे समय तक भूख का एहसास नहीं होता और मीठे की क्रेविंग भी नही होती हैं।

pc- abp news