USA: ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान के साथ जारी युद्ध बहुत जल्द होगा समाप्त, पेट्रोल की कीमतों में आएगी भारी गिरावट
- byShiv
- 19 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ जारी युद्ध ‘बहुत जल्द’ समाप्त हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि संघर्ष खत्म होने के बाद अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों में भारी गिरावट आएगी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंटुकी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए अमेरिकी सैन्य हमलों का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि इन हमलों ने ईरान की परमाणु क्षमताओं को कमजोर कर दिया है।
खबरों के अनुसार ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करना सही फैसला था और इसके जवाब में कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए, क्योंकि वह उनका इस्तेमाल कर सकता है।
pc- india tv hindi






