Health Tips: आपको भी करना हैं अगर वेट कम तो नींबू को बना ले डाइट का हिस्सा, फिर देखें कमाल
- byShiv
- 07 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। कई लोग वेट बढ़ने याने मोटापे से परेशान है। ऐसे में वेट को कम करने और बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए लोग कई तरह के जतन करते है। जिम जाते हैं, एक्ससाइज करते हैं, डाइटिंग करते है। लेकिन वेट कम नहीं होता है। ऐसे में आप भी अगर वेट कम करने की सोच रहे हैं तो फिर आपको नींबू को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।
नींबू पानी पीए
आपको सुबह सुबह नींबू पानी मिल जाए तो फिर मजे ही आ जाएंगे। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। यह एक तरह का सुपरफूड है, नींबू से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। साथ ही तेजी से मोटापा कंट्रोल करता है।
क्या करें
सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिला दें और उसे पी लें, इससे शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ती है, नींबू मोटापा को कंट्रोल करता है, जो व्यक्ति रोजाना एक्सरसाइज करते हैं उन्हें नींबू जरूर खाना चाहिए। आप नींबू को ज्यादा से ज्यादा अपनी डाइट में शामिल करें।
pc- annadataveg.com





