Health Tips: रहना हैं आपको भी हेल्दी तो सोने से इतने देर पहले कर लेना चाहिए आपको डिनर
- byShiv
- 12 Aug, 2025

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की हेल्दी रहने के लिए लोग कई तरह के प्रयास करते हैं, सही समय पर खाना खाते हैं, वॉक करते हैं और अपने आप को फिट रखते है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि आपको रात का डिनर कब तक कर लेना चाहिए ताकी आपको कोई परेशानी ना हो और आप हेल्दी रहे। रात के खाने के सही समय को लेकर अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि सोने से कितनी देर पहले डिनर कर लेना चाहिए। आइए जानते है। इसके बारे में।
क्या है डिनर करने का सही समय?
सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि खाने को पचाने में समय लगता है। अगर आप सोने से ठीक पहले डिनर करते हैं, तो इसके कारण पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
इस समय करले
अगर हो सके, तो कोशिश करें कि आप शाम को 7-8 बजे तक खाना खा लें। इससे आपके शरीर को खाना पचाने के लिए पूरा समय मिल जाता है और मोटापा, डायबिटीज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है।
pc- zee news