Health Tips: आयोडीन की कमी से हो सकती हैं ये समस्याएं, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
- byShiv
- 17 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। आयोडीन को शरीर के लिए बुहत जरूरी बताया गया है। यह उन खनिजों में से एक है, जिसकी मात्रा भले ही कम हो लेकिन इसकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। यह शरीर में थायरॉइड हार्माेन बनाने में मदद करता है, ये हार्माेन मेटाबॉलिज्म, एनर्जी के स्तर और शरीर की सामान्य वृद्धि जैसे कई जरूरी कामों को प्रभावित करते हैं। खासकर बच्चों के ब्रेन विकास और सीखने-समझने की क्षमता के लिए पर्याप्त आयोडीन जरूरी माना जाता है।
क्या हो सकता हैं इससे
शरीर में आयोडीन की कमी लंबे समय तक बनी रहे तो इसका असर स्वास्थ्य पर अलग-अलग तरीकों से दिखाई दे सकता है। आयोडीन की कमी से गले में थायरॉइड ग्रंथि बढ़ने की समस्या हो सकती है, जिसे घेंघा कहा जाता है, इसके अलावा थायरॉइड हार्माेन का स्तर कम होने से थकान, वजन बढ़ना और ठंड ज्यादा महसूस होना जैसी परेशानियां हो सकती हैं। बच्चों में इसकी कमी विकास और मानसिक क्षमता को भी प्रभावित कर सकती है।
आयोडीन की कमी से बचने के लिए क्या खाएं?
आयोडीन पाने का सबसे आसान तरीका आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल करना है। रोजाना खाना बनाते समय सामान्य नमक की जगह आयोडीन युक्त नमक चुनकर शरीर की जरूरत पूरी करने में मदद मिल सकती है। मछली और दूसरे समुद्री खाद्य पदार्थों से भी आयोडीन मिल सकता है। दूध, दही, अंडे भी आयोडीन का एक अच्छा सोर्स हैं। आलू में भी कुछ मात्रा में आयोडीन पाया जाता है।
pc- news18 hindi






