Health Tips: दिवाली पर हेल्थ को लेकर भी रहे सतर्क, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

इंटरनेट डेस्क। दिवाली का पर्व एक दम पास आ चुका हैं और आप भी इसकी तैयारी में पूरी तरह से लग चुके होंगे। इन सब के साथ आपको अपनी सेहत को लेकर भी विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता होती है। वैसे तो दिवाली को खुशियों और उत्साह का पर्व माना जाता है, ऐसे में अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सर्तक रहे। 

पटाखों के धुएं से करें बचाव
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पटाखों में कई प्रकार के रसायन होते हैं, ऐसे में जलने के बाद इससे निकलने वाला धुंआ सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषकर अस्थमा जैसे सांस के मरीजों के लिए ऐसा वातावरण गंभीर समस्याएं खड़ी कर सकता है। जिन लोगों को सांस की समस्या है उन्हें अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इसके अलावा बाहर जाते समय सभी लोगों को हमेशा मास्क लगाकर रखना चाहिए।

बढ़ने न पाए डायबिटीज 
दिवाली के दिन को खास बनाती हैं मिठाइयां और पकवान, लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज की दिक्कत है उन्हें विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता होती है। मिठाइयां, ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ा देती है, जिससे गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं।

pc- jansatta